आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी

Spread the love

चम्पावत। चम्पावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी है। उन्होंने मानदेय व अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में सीएम धामी को ज्ञापन भेजा। चम्पावत तहसील में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। संगठन जिला मंत्री दीपा पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने 18 हजार रुपये मासिक मानदेय देने व 50 साल पूरे होने पर प्रतिवर्ष मानदेय बढ़ाने, सेवानिवृत्ति पर दो लाख रुपये देने, कार्यकर्तायों व सहायिकाओं को गोल्डन कार्ड जारी करने और मिनी केंद्रों का उच्चीकरण करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में हेमा बोहरा, लक्ष्मी जोशी, दीपा ज्योति, प्रेमा, हेमा जोशी, तुलसी सेठी, शशिप्रभा, विमला पनेरू, बीना पांडेय, मीना जोशी, शांति गोस्वामी, विनीता पांडेय, रेनु पंगरिया, दीपा बिष्ट, पुष्पा मेहरा, गीता समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *