आंगनबाड़ी वर्कर्सो ने तहसील भिकियासैंण में किया प्रदर्शन

Spread the love

 

अल्मोड़ा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 8 माह से मानदेय नहीं मिला है। जिससे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में भारी आक्रोश है। शुक्रवार को आक्रोशित आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। समस्या के जल्द निराकरण को बाल विकास मंत्री को ज्ञापन भेजा है। जल्द मानदेय नहीं मिलने पर कार्यवहिष्कार की चेतावनी दी। शुक्रवार को संगठन ने एसडीएम की गैर मौजूद्गी में पेशकार बीएस अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि बीते दो दशक से आंगनबाड़ी वर्कस पूर्ण मनोयोग से बाल विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। अधिकांश का वर्कस का चूल्हा मिलने वाले मानदेय से सहारे ही जलाता है। लेकिन 8 माह से मानदेय नहीं मिला है। जिस वजह से बच्चों के भरण-पोषण करने में आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी अनसुनी हुई हैं। उत्तराखंड बाल विकास मंत्री रेखा आर्या से जल्द पूर्ण मानदेय निर्गत कराये जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है यदि उनकी अनदेखी हुई तो कार्य बहिष्कार को मजबूर होंगे। यहां अध्यक्ष गीता गोस्वामी, हेमा बिष्ट, नीता गोस्वामी, पुष्पा देवी, तुलसी नेगी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *