जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम गुंड की वृद्ध 85 साल की निराश्रित श्रीमती कुमाली देवी की मदद के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने हाथ बढ़ाया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कुमाली देवी को खाद्यान्न सामग्री एवं नगद धनराशि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दी है।
ज्ञात हो कि कुमाली देवी बहुत वृद्ध निराश्रित है। उन्हें सरकार से कोई भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है। कुछ समाजिक एवं राजनीतिक से वास्ता रखने वाले लोगों ने कुमाली देवी की मदद की थी, फिर सब भूल गए। लेकिन कुछ समय से आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री यूनियन की अध्यक्ष श्रीमती आराधना कुकरेती एवं सुनीता बिष्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मदद वृद्धा कुमाली देवी के भरण पोषण की जिम्मेदारी ली है। ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती ऋतु बिष्ट ने समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आभार व्यक्त करते हुए अन्य सम्पन्न लोगों से भी कुमाली देवी की मदद की अपील की। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति कुमाली देवी की टूटी झोपड़ी की मरम्मत करना चाहता है वह उनसे संपर्क कर सकता है।