आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास की जानकारी दी

Spread the love

नई टिहरी : बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न ब्लॉक में पोषण भी-पढ़ाई भी कार्यशाला विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास की जानकारी दी गई। कहा कि भारत सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सफल संपादन के लिए मिलकर कार्य करने की जरूरत है। शुक्रवार को जाखणीधार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का बाल विकास परियोजना अधिकारी नीलम रमोला ने समापन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से आंगनबाड़ी वर्कर को काफी सहायता मिलती है। अजीम प्रेमजी फांउडेशन के मास्टर ट्रेनर ट्रेनर संदीप चौहान ने बताया कि प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी वर्कर को प्रारंभिक बाल्यकाल देखभाल और शिक्षा तथा पोषण सेवा प्रदान करने की क्षमता से रूबरू कराया गया। साथ ही पोषण व स्वास्थ्य, ग्रोथ मॉनिटरिंग, विकलांगता पोषण ट्रैकर, नवचेतना और आधारशिला पाठ्यक्रमों की गहन जानकारी दी गई। इस मौके पर सुपरवाइजर दीपिका तिवाड़ी, संगीता रतूड़ी, रजनी भट्ट, निर्मला पंवार, रेखा गैरोला, देवेंद्र मौजूद थे। इधर, हिंडोलखाल में भी प्रशिक्षण का समापन हो गया। जिसमें 50 आंगनबाड़ियों को बच्चों के सर्वांगीण विकास और बच्चों को आयु के अनुसार सिखाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा प्रतापनगर, थत्यूड़, थौलधार आदि ब्लॉक में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गए। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *