चमोली। मानदेय 18 हजार प्रतिमाह किये जाने और अन्य मांगों को लेकर चमोली जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 23 दिन से जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर के निकट धरना प्रदर्शन कर रही हैं। सर्दी, बारिश और धूप में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगातार खुले आसमान के नीचे धरना प्रदर्शन कर रहीं हैं।
शनिवार को भी कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। संगठन की नेत्री सुलोचना, मंजू, उमा, रुकमा, अनीता, कलावती, प्रभा, चंदा गडिया , रचना, कस्तूरा, पुष्पा, रजनी, ममता ,अनीता नेगी ने कहा कि हम अपनी न्याय पूर्ण मांगों के लिये निरन्तर सरकार से निवेदन कर रहे हैं। मगर सरकार की ओर से हमेशा हमारे साथ धोखा दिया जाता है । कोरे आश्वासन ही दिये जाते हैं। कहा जब तक सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया आन्दोलन जारी रहेगा।