हरिद्वार()। आंगनबाड़ी वर्करों ने 12 सूत्रीय मुद्दों को लेकर रोशनाबाद स्थित कलक्ट्रेट परिसर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष रितेश चौहान ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी वर्करों के मानदेय में 140 रुपये रोजाना की वृद्धि करे और केंद्र सरकार को 150 रुपये रोजाना बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजे। सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये दिए जाने का शासनादेश जारी होने तक 300 रुपये की प्रस्तावित कटौती रोकी जाए। बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़ा जाए और सुपरवाइजर पद पर हर साल वरिष्ठता के आधार पर भर्ती निकाली जाए। जिला महामंत्री शबनूर ने कहा कि 60 की आयु पूरी करने पर एकमुश्त एक लाख रुपये दिए जाएं। सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष की जाए। केवाईसी और फेस कैप्चरिंग प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। इसके अलावा भी कई मुद्दों को उठाया गया। चेताया गया कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन में उपाध्यक्ष निर्देश, कोषाध्यक्ष पूनम, अंजू, कविता चौहान, वंदना सैनी, नीलम रानी, ममता पुरी, लता चौधरी, अंजू पाल, किरन, उषा रानी, संतोष देवी, शिल्पा रावत, संतो रानी, शबनम जहां, सावित्री देवी, मौसम रानी, कविता रानी और दीक्षा मौजूद रहीं। इन मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया भवन किराया बढ़ाकर माता समिति के खाते में जमा कराया जाए मोबाइल रिचार्ज भत्ता बढ़ाया जाए दूसरे विभागों के काम के लिए 1000 रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त भुगतान हो नंदा गौरा योजना का लाभ दिया जाए खराब मोबाइल फोन बदलने की व्यवस्था हो वर्ष 2022-23 की गर्भवती महिलाओं को पीएमएमवीवाई का भुगतान हो