समय पर बिल भुगतान न होने पर प्रधानों में आक्रोश

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : प्रधान संगठन कीर्तिनगर ने ग्राम सभाओं में विकास कार्यों में आ रही समस्याओं को लेकर गुरुवार को खंड विकास अधिकारी से वार्ता की। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने गांवों में विकास कार्य बाधित होने पर रोष व्यक्त किया। संगठन के अध्यक्ष सुनय कुकशाल ने कहा कि ग्राम सभाओं में पंचायतों के इस्टीमेट और बिल भुगतान समय पर न होने से सभी विकास कार्य रूके हुए हैं। कहा कि जीओटैग न होने के कारण पंचायतों के कार्यों को करने में बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है। प्रशासनिक व्यय भी समय से खर्च नहीं हो पा रहा है। कहा कि अब ग्राम प्रधानों के पास मात्र दो महीने का समय बचा हुआ है। उन्होंने विकास कार्यों को समय पर करवाएं जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान ऐराडी बीरबल सिंह, गोनी प्रधान धन सिंह रावत, सिरवाडी प्रधान मीनाक्षी पुण्डीर, हेमा देवी, आशा देवी, सरिता शाह, कविता देवी, प्रीति गोदियाल आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *