ड्यूटी के नाम पर पैसे मांगे जाने से पीआरडी जवानों में आक्रोश

Spread the love

रुद्रपुर। ड्यूटी के नाम पर युवा कल्याण विभाग के एक कर्मचारी की ओर से पैसे मांगे जाने से पीआरडी जवानों में आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर नाराज पीआरडी जवानों ने विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान पीआरडी जवानों ने कहा कि वे सभी प्रांतीय रक्षक दल एवं पीआरडी जवान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि युवा कल्याण विभाग के एक कर्मचारी द्वारा ड्यूटी लगाने के नाम पर पैसों की डिमांड की जाती है। जो जवान कर्मचारी को पैसा देता है उसकी ड्यूटी तुरंत लगायी जाती है, जबकि जो जवान पैसा नहीं देता है उसे ड्यूटी में नहीं भेजा जाता है। इससे उन्हें मानसिक उत्पीड़न के साथ ही आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। उनके सामने बच्चों के भरण-पोषण की समस्या खड़ी होने लगी है। बाद में पीआरडी जवानों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है। इस अवसर पर संजय कुमार, स्वरूप सिंह, गोपाल सिंह, तुला सिंह, रमेश सिंह, राकेश कुमार, सोमल सिंह, पान सिंह, गोपाल सिंह, कन्हैया सिंह, रामपाल, सलीम, श्याम सिंह, रामचंद्र समेत कई पीआरडी जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *