स्पीड ब्रेकर हटाए जाने पर मंडलसेरा के लोगों में रोष

Spread the love

बागेश्वर। मंडलसेरा बायपास मार्ग से स्पीड ब्रेकर हटाए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही बंद सिंचाई नहर भी खोलने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मंडलसेरा के लोग सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों लोनिवि ने मंडलसेरा बायपास मार्ग पर डामरीकरण कार्य किया। इस दौरान मार्ग पर बने सभी ब्रेकरों को हटा दिया है। तब से क्षेत्र में सड़क हादसे बढ़ने लगे हैं। उन्होंने जल्द स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। इसके अलावा सड़क पर पानी निकासी के लिए नालियां नहीं बनाई गई है। इससे लोगों की परेशानी कम होने के बजाए बढ़ गई है। बानरी तोक में सिंचाई विभाग की नहर लंबे समय से बंद है। इस कारण किसान अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। कई बार कहने के बावजूद नहर ठीक नहीं की गई है। लोगों ने जिलाधिकारी से तीनों समस्याओं के समाधान की मांग की है। मांग करने वालों में पूर्व सभासद कैलाश राम, रवि, पुष्पा, जानकी, पुष्पा देवी, मंजू, पूजा, प्रभा, कुसुम, ममता, बसंती, ज्योति आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *