अव्यवस्थाओं पर फूटा गुस्सा, अधिकारियों से मांगा जवाब

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त से कोटद्वार की समस्याओं के निवारण हेतु किए जा रहे कार्यों पर जवाब मांगा है।
मौके पर उन्होंने नगर आयुक्त को अतिक्रमण हटाने और खोह नदी पर ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े से हो रही गंदगी की त्वरित सफाई करने के आदेश दिये। बताया कि गत वर्ष आपदा में झूला बस्ती स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड की सुरक्षा दीवार आपदा में बह गई थी, जिसे निगम द्वारा अभी तक नहीं बनाया गया है। साथ ही उन्होंने भाबर क्षेत्र के उमरावनगर कॉलोनी में बाहरी लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा करके रहने पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला अधिकारी पौड़ी से पत्र लिखकर जवाब मांगा है। कहा कि इस तरह की गतिविधि कोटद्वार में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *