श्रीनगर गढ़वाल : विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत दुगड्डा से कोटी मोटर मार्ग में कथित तौर पर हो रहे अवैध खनन व अनियमिताओं को लेकर प्रधान संगठन कीर्तिनगर ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। जिलाधिकारी टिहरी को भेजे ज्ञापन में प्रधान संगठन कीर्तिनगर के निर्वतमान अध्यक्ष सुनय कुकशाल ने कहा कि दुगड्डा से कोटी मोटर मार्ग में हो रहे अवैध खनन व अनियमिताओं को लेकर पूर्व में भी पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को जानकारी दी गयी है, बावजूद कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रही है। प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी टिहरी से मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप करवाए जाने और प्रकरण की जांच स्वतंत्र एजेंसी से करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। (एजेंसी)