संविदा कर्मियो को हटाए जाने पर सफाई कर्मचारी संघ में गुस्सा

Spread the love

 

बागेश्वर। संविदा वाहन चालक व हेल्पर को हटाए जाने पर सफाई कर्मचारी संघ ने नाराजगी जताई है। नाराज लोगों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने ठेकेदारी प्रथा का विरोध किया। निकाले गए कर्मचारियों को दोबारा पूर्व की भांति रखने की मांग की है। संघ से जुड़े कर्मचारी गुरुवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि नगर पालिका परिषद ने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास का संविदा कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाकर ठेकेदारी प्रथा पर कर्मचारी रखने का काम किया है। संविदा में रखे गए चालक जमन लाल व हेल्पर गौरव को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दोनों कर्मचारी 12 साल संविदा में इस आस से काम कर रहे थे कि वह आने वाले समय में विभाग में पक्के हो जाएंगे। पालिका ने पक्के करने के बजाए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने निकाले गए कर्मचारियों को पूर्व की भांति संविदा में रखने की मांग की है। ठेकेदारी प्रथा का जोरदार विरोध किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंदन लाल, विशाल भारती, विजेंद्र पवार, रोहित कुमार, दिनेश कुमार, राजबीर व मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *