उत्तराखंड

नेता प्रतिपक्ष राहुल पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने पर गुरुवार को प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के नेता देश में नेता विपक्ष की बढ़ती लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं और आए दिन अपने बयानों से जहर उगल रहे हैं। नगर के सिल्थाम तिराहे में युकां राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने पुतला जलाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय मंत्री, भाजपा नेताओं और शिवसेना विधायक की ओर से नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी और जान से मारने की धमकी देना निंदनीय है। एक मंत्री होकर इस तरह की बयानबाजी अशोभनीय है। कहा कि भाजपा के कई नेताओं ने टिप्पणी कीं, मगर सत्तारूढ़ पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर संबंधित मंत्री को तत्काल पद से नहीं हटाया गया तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह, जिलाध्यक्ष अभिषेक बोरा, पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी, प्रदेश सचिव आनंद धामी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निखिल ऐरी, एनएसयूआई प्रदेश सचिव कार्तिक खर्कवाल, शिवम पंत, प्रदीप महर, अक्षय कुंवर, करन लाबट, त्रिभुवन चुफाल, धीरज बेरी, संजय कुमार, जावेद खान, लक्ष्मण प्रसाद, देवेंद्र कन्याल, नब्बु भंडारी, अजय वल्दिया, महेंद्र कुमार आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!