प्रदेश का बेहतर विकास नहीं होने पर रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड प्रदेश न बनने पर रोष व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने पृथक राज्य की स्थापना के लिए आंदोलन किए। पुलिस के अत्याचार सहे और कई राज्य आंदोलनकारी शहीद भी हुए। लेकिन पृथक राज्य गठन के बाद भी सरकार राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश को विकसित नहीं कर पाई हैं। राज्य अभी भी सख्त भू-कानून, मूल निवास, रोजगार और भ्रष्टाचार से जूझ रहा है। कठोर वन कानूनों के कारण पहाड़ से लोगों का पलायन लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में बेटियों पर अत्याचार नहीं रूक रहे हैं। वहीं प्रदेश सरकार जनमुद्दों से जनता का ध्यान भटका कर उनकी धार्मिक भावना से खिलवाड़ कर रही हैं। कहा कि सरकार को राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का प्रदेश बनाने के लिए जनता की मूलभूत समस्याओं का निराकरण करना होगा। गोष्ठी में बलबीर सिंह रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, गोपाल गुसाईं, धर्मपाल सिंह बिष्ट, श्रीधर वेदवाल, कुलवंत पुंडीर, प्रदीप नेगी, सुरेंद्र गुसांई, दिगपाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *