मार्ग निर्माण की अनदेखी पर रोष, 29 को मनाया जाएगा धिक्कार दिवस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : न्यायालय के आदेश के बाद भी लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने 29 मार्च को धिक्कार दिवस मनाने का निर्णय लिया है। कहा कि स्थानीय जनता केवल मार्ग को एलिवेटेड ही चाहती है। जब तक मार्ग निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा।
शुक्रवार को लोगों ने चिल्लरखाल वन चौकी के समीप धरना दिया। कहा कि 12 फरवरी को न्यायालय ने मार्ग निर्माण को हरी झंडी दिखाई। लेकिन, अब तक मार्ग निर्माण का कार्य धरातल पर प्रारंभ नहीं हुआ। यही नहीं, कुछ दिन पूर्व वन विभाग ने मार्ग पर व्यवसायिक वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी थी। कहा कि सरकार की निष्क्रियता से स्पष्ट है कि सरकार क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर नहीं है। जबकि, जनता के हित को देखते हुए उक्त मार्ग का बनना बहुत आवश्यक है। इस मार्ग के निर्माण से ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। साथ ही शहरवासियों को राजधानी देहरादून जाने के लिए राज्य का ही मार्ग मिलेगा। इस मौके पर रवींद्र सौंद, जीवानंद शर्मा, गोवर्धन काला, नरेंद्र सिंह, स्वयंभर सिंह, मोहन जोशी, कल्पना जोशी, प्रेमा बजेठा, शांति सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *