आंदोलन के बाद भी रकम नहीं मिलने पर रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लगातार आंदोलन के बाद भी ठगी गई रकम नहीं मिलने पर ठगी पीड़ित जमाकत्र्ता परिवार ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि सरकार को रकम वापस दिलवाने के लिए गंभीरता से कार्य करना चाहिए।
जमाकर्ता परिवार के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव शास्त्री के नेतृत्व में ठगी पीड़ित तहसील परिसर में एकत्र हुए, जहां उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उपजिलाधिकारी संदीप कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री व वित्त सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया। सुखदेव शास्त्री ने कहा कि निवेशकों ने अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई विभिन्न चिटफंड कंपनियों के झांसे में आकर जमा करवा दी। लेकिन, कंपनियों ने अपना कारोबार बंद कर दिया, जिस कारण निवेशकों का करोड़ों रूपया कंपनियों में फंस गया। कहा कि डूबी रकम वापस करने के लिए निवेशक लगातार मांग उठा रहे है। केंद्र सरकार ने बड्स एक्ट 2019 लागू किया था, जिसमें पीड़ितों को भुगतान करने के लिए तहसील स्तर पर भुगतान पटल बनाए जाने की व्यवस्था करवाई गई थी। जिन पटलों पर पीड़ितों ने विगत डेढ़ वर्ष पहले अपने आवेदन भी जमा करवाए गए हैं। लेकिन, अभी तक उनके आवेदनों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। पीड़ितों ने भुगतान आवेदनों पर कार्यवाही कर डूबी रकम वापस दिलवाने की मांग की है। इस मौके पर गजे सिंह रावत, लक्ष्मी भारती, कल्पना रावत, उर्मिला कुकरेती, कलावती बिष्ट, इंदू देवी, कुसुम भट्ट, कुलवंत पुंडीर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *