अलाव की राख नहीं हटाने पर गुस्सा

Spread the love

 

बागेश्वर। एसबीआइ तिराहे पर रात को अलाव जल रहे हैं। राख समय से नहीं हटाई जा रही है। जिससे कुर्मांचल बैंक के भीतर बाहर बाहर राख उड़ने से उपभोक्ता परेशान हैं। इस पर स्थानीय दुकानदारों ने भी कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। उन्होंने नगर पालिका से समय से राख हटवाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। जिले में ठंड बढ़ गई है। रात में गश्त पर रहने वाली पुलिस के लिए इस बीच एसबीआई तिराहे पर अलाव जलाए जा रहे हैं। लेकिन सुबह राख साफ नहीं हो रही है। जिसके कारण बैंक उपभोक्ता और स्थानीय दुकानदार परेशान हैं। राख पैरों के माध्यम से दुकानों और बैंक तक पहुंच रही है। हवा चलने से उड़न रही है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है। भवन स्वामी उप्रेंद्र लाल साह ने कहा कि कई बार पत्राचार कर दिया गया है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उनका मकान, दुकान तक काला हो गया है। ऐसे में कभी बड़ी घटना हो सकती है। व्यापारियों ने पालिका से ठोस कार्रवाई की मांग की है। इधर, अधिशासी अधिकारी हयात सिंह परिहार ने कहा कि पर्यावरण मित्रों को राख उठाने के निर्देश दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *