जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लगातार शिकायत के बाद भी क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर संयुक्त समाज सेवी संगठन ने रोष व्यक्त किया है।
कुंभीचौड़ में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। कहा कि रामपुर क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था न होने से क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहता है। जिसके कारण जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। क्षेत्र के आम चौराहों व रास्तों में खनिज सामग्री ईंट, बजरी, रेत, सरिया पड़ा रहता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कहा कि कुंभीचौड़ क्षेत्र में अधिकांश घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने नगर निगम के महापौर से क्षेत्र की समस्याओं का संज्ञान लेकर निस्तारण करवाने की मांग की है। इस मौके पर मोहन सिंह रावत, रतन सिंह नेगी, वाचस्पति बहुखंडी, महानंद ध्यानी, हरेंद्र सिंह रौथाण, सतेंद्र सिंह नेगी, सुल्तान सिंह रावत, रमेश चंद्र बौंठियाल, दयानंद भट्ट, जगदीश सिंह, राम सिंह रावत मौजूद रहे।