बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर रोष, कार्रवाई की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि:
कोटद्वार : हिंदू जागरण मंच ने बाग्लादेश में बढ़ रहे अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की घटनाओं पर रोष व्यक्त किया है। कहा कि कुछ दिन पूर्व बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई। ऐसे में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले इसके लिए भारत को बांग्लादेश पर दबाव बनाना चाहिए।
बुधवार को मंच के सदस्य तहसील परिसर में पहुंचे। मंच ने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। निशाना बनाकर लोगों को पीटा जा रहा है। कुछ दिन पूर्व ही एक हिंदू युवक की बांग्लादेश में हत्या कर दी गई। कहा कि हिंदुओं पर हमले को लेकर भारत को सख्त कदम उठाना चाहिए। कहा कि बांग्लादेश में जबरन धर्म परिवर्तन भी करवाया जा रहा है। इस तरह हो रहे अत्याचार से भारतीय हिंदुओं में रोष व्याप्त है। कहा कि भारत को युनुस सरकार पर हिंदुओं पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ सख्ती का दबाव बनाना चाहिए। इस मौके पर सह संयोजक प्रदीप कंडवाल, जिला संयोजक सौरभ गोदियाल, जिला सह संयोजक प्रीतम नेगी, नगर संयोजक सत्यप्रकाश ढौंडियाल, सह नगर संयोजक बबलू नेगी, संदीप डोबरियाल, राजेश नौटियाल, जतिन रावत, लक्की कोटनाला, सारथी बलूनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *