पाकिस्तान के खिलाफ फूटा गुस्सा,पुतला फूंका

Spread the love

ऋषिकेश । जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर ऋषिकेश के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पाक के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला भी दहन किया। केंद्र सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की मांग भी की। गुरुवार को कोयलग्रांट चौक ऋषिकेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल और मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि पाकिस्तान इस तरह की हरकतें करके आतंकवाद को बढ़ावा देता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह,भाजपा मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, दीपक बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक शर्मा,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुश चौधरी, युवा मोर्चा महामंत्री शरद तोमर,अनिरुद्ध शर्मा, हर्ष पाल, रुचि जैन, हिमानी कौशिक, निवेदिता सरकार, अभिषेक रावत,आयुष चौधरी,युवराज, तेजपाल जाटव, प्रियांशु भट्ट, सावन पाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *