सिंचाई विभाग के अतिक्रमण हाटने के नोटिस से नाराज व्यापारी भगत से मिले

Spread the love

हल्द्वानी। सिंचाई विभाग द्वारा अपरकोटा कैनाल कोटाबाग क्षेत्र में अतिक्रमण चिह्नित करने से नाराज कोटाबाग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल विधायक बंशीधर भगत से उनके आवास पर मिला। उन्होंने विधायक से राहत दिलाने की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश वर्मा के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि वह विगत 40 -50 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं। अपनी दुकान व मकान तक पहुंचने के लिए नियमानुसार नहर पर स्लैब का निर्माण करवाया है। उसे आज सिंचाई विभाग अतिक्रमण के रूप में चिह्नित कर ध्वस्तीकरण के नोटिस चस्पा कर रहा है। इससे नहर पार करने के लिए बनाए गए स्लैब टूट जाएंगे। ऐसे में लोगों का नहर को पार कर घर तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। विधायक भगत ने अधिशासी अभियंता से फोन पर वार्ता कर प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि घरों एवं दुकानों तक पहुंचने के लिए उचित दूरी पर नियम के मुताबिक डाले गए स्लैब नहीं तोड़े जाएंगे। यदि किसी व्यक्ति द्वारा दूषित जल नहर में डाला जा रहा हो अथवा ऐसा कोई निर्माण जो प्रदूषण का कारक बन रहा हो उसे स्थानीय निवासी स्वयं बन्द करवा देंगे। अन्यथा विभाग द्वारा अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल सचिव चंद्रशेखर बुडलाकोटी, संरक्षक घनानंद सगटा, केएन भट्ट, घनश्याम वर्मा, सौरव बधानी, कुबेर सिंह, लाल सिंह नेगी, कुबेर रावत शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *