आक्रोशित कांग्रेसियों ने पीएम मोदी का पुतला जलाया

Spread the love

पिथौरागढ़। गुजरात हाई कोर्ट के मोदी सरनेम मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ फैसला बरकरार रखने से कांग्रेसी आक्रोशित है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक षड्यंत्र के तहत मोदी सरकार कांग्रेस नेता के खिलाफ साजिश रच रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।
शुक्रवार को नगर के सिल्थाम तिराहे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष अंजू ने कहा कि यह न्याय नहीं है बल्कि लोकतंत्र की हत्या है। कहा कि राहुल गांधी एक महान नेता हैं जो पूरे देश को एकजुट करने के लिए लड़ रहे हैं। जिस प्रकार वह देश-विदेश में लोकप्रिय हो रहे हैं, भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। पूर्व दर्जामंत्री महेद्र लुंठी व पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि भाजपा तानाशाही पर उतर आई है। कहा भ्रष्टाचार के आरोप में बड़े-बडे अपराधी जिन्हें जेल में होना चाहिये वह मंत्री पद पर बैठे हुए हैं।
ये रहे शामिलरू नगर अध्यक्ष भुवन जोशी, ब्लक अध्यक्ष त्रिलोक बिष्ट, पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी, विण ब्लक अध्यक्ष राकेश कुमार, शंकर लाल, लछमन कुमार, संजय कुमार, दीपू बेलाल, सुंदर कुमार, बलदेव राज, द्गिभर सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु ओझा, हरीश बोरा, सुधीर चौहान, राहुल, अम्मू, रिषु, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *