आक्रोशित किसानों ने ललतारौ चंडीघाट चौक मार्ग पर जाम लगाया

Spread the love

हरिद्वार। ललतारौ मार्ग पर किसानों और पुलिस कर्मियों के बीच मंगलवार को झड़प हो गई। इसके बाद किसानों ने नारेबाजी कर सड़क पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद किसानों के जाम खोलने के बाद सड़क पर आवाजाही शुरू हुई। भाकियू (टिकैत) के अधिवेशन के दूसरे दिन बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉली और अन्य वाहनों के साथ पहुंचे। इस दौरान ललतारौ पुल, चंडीघाट चौक मार्ग से गुजर रहे किसानों के साथ ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों और होमगार्ड की झड़प हो गई। इससे नाराज किसानों ने सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई किसान सड़क पर बैठ गए। इसके बाद किसानों ने बैरिकेडिंग लगा कर सड़क जाम कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *