दाड़िमखोला के नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने से दाड़िमखोला के ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है गांव में कई लोग कच्चे मकानों में रहते हैं, लेकिन उन्हें आज तक पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला। यहां तक कई बुजुर्ग और दिव्यांग पेंशन के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं।
शुक्रवार को कांग्रेस अनुसूचित महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सीता भारती के नेतृत्व में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सीता ने कहा दाड़िमखोला और टकोरा अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्र हैं। सरकार की ओर से विभिन्न योजनाए संचालित की जाती है, लेकिन यहां के ग्रामीणों को इन योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिलता। कहा ग्रामीण सरकारी कागजों में उलझ कर रह गए हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा बार-बार मांग करने के बावजूद भी ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। कहा गांव में बीते लंबे समय से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद एडीएम ने विभागीय अधिकारियों को समस्या को दूर करने के निर्देश दिए, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन ने गांव में बहुउद्देशीय शिविर लगाने और पानी की किल्लत को दूर करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *