सड़क नहीं बनने से नाराज लोग क्रमिक अनशन पर

Spread the love

 

चमोली। उर्वााषि आश्रम गीरा बांसा को जोड़ने वाली सड़क पर कार्य शुरू न होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने शनिवार 11 फरवरी से कल्पेश्वर महादेव मंदिर के निकट जूनगेर मैदान में क्रमिक अनशन की शुरू कर दिया है। उर्गम घाटी के सामाजिक कार्यकर्ता रघुवीर सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 फरवरी को ग्रामीणों की पीएमजीएस वार्ता के अधिकारियों से वार्ता विफल हो गई थी। जिससे नाराज ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। रघुवीर सिंह नेगी ने बताया पूर्व में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर क्रमिक अनशन की चेतावनी दी थी। साथ में जूनगेर से आगे ठेकेदार के वाहन को रोकने की चेतावनी दी। गुस्साएं ग्रामीणों ने जूनगेर से आगे वाहनों के जाने पर भी रोक लगा दी। हेलंग अर्गम मोटर मार्ग पर किमी चार खबाला भैंटा भर्की गीरा बांसा मोटर मार्ग 16़5 किमी प्रस्तावित है जिस पर जूनगेर से आगे भर्की भैंटा पर कार्य चल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कुछ साल पहले देवग्राम के रांता तोक में निर्माणाधीन सड़क को छोड़कर भर्की भैटा पर सड़क निर्माण शुरू कर दिया गया। बार-बार ग्रामीणों द्वारा गीरा बांसा सड़क मार्ग शुरू करने के लिए पूर्व विधायक महेन्द्र भट्ट वर्तमान विधायक राजेंद्र भंडारी समेत जिला अधिकारी चमोली उपजिला को भी ज्ञापन दिया गया लेकिन दो साल बीतने पर भी कोई कार्यवाही शुरू नहीं हुई केवल झूठे आश्वासन दिये गये। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्यवाही न होने से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। इस अवसर पर नीरज मेहरा सरपंच देवग्राम राजेन्द्र रावत, लक्ष्मण सिंह, पुष्पा देवी, शिव सिंह काला, बिन्दा देवी, कुंदन सिंह, कुंवर सिंह समेत 62 ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *