पेयजल संकट से आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कीर्तिनगर चौरास के मंगसू गांव में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति चरमराने से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव के लिए जाने वाले संपर्क सड़क मार्ग पर आकर खाली पानी के बर्तनों के साथ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पेयजल आपूर्ति सही तरीके से नहीं सुधरती है उनका आंदोलन जारी रहेगा।
मंगूस की प्रधान दीपिका डालिया, विनोद चमोली आदि ने कहा कि जल संस्थान की ओर से गांव में पेयजल आपूर्ति सही तरीके से नहीं कराई जा रही है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। कहा ग्राम सभा मंगसू का पानी अन्य गांवों को दिया जा रहा है। कहा जब तक जल संस्थान के ईई व एसडीएम जनता के समक्ष नहीं आते हैं और पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं कराते हैं तब तक अब वह मानने वाले नहीं हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि यही स्थिति रही तो उन्हें अपने पानी के कनेक्शन कटवाने के लिए भी मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर अनूप डालिया, धनवीर सिंह राणा, आनंद लाल, बबलू जोशी, धन्नी लाल, सागर चंद्र, सुनीता महर, संगीता देवी, सुनीता राणा, अंजली राणा, आशा देवी, शुक्ला डंगवाल, शकुंतला देवी, कृष्णा देवी, राहुल किशोर, राजेश कुमार, गुड्डी देवी, शाकुंबरी, दिगंबर, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *