बेस अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्वास्थ्य सुविधाओं से जूझ रहे राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार की अव्यवस्थाओं पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए व्यवस्थओं को बेहतर बनाने की मांग उठाई। कहा कि चिकित्सकों की कमी के कारण अस्पताल रेफर सेंटर बन चुका है।
गुरुवार सुबह लोग बेस अस्पताल में पहुंचे। जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि बेस अस्पताल में पहाड़ के साथ ही मैदान से सैकड़ों लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी हो चुकी हे। चिकित्सक नहीं होने के कारण अस्पताल केवल रेफर सेंटर बनकर रह गया है। कहा कि पूर्व में आश्वासन के बाद भी आईसीयू की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया है। राज्य आंदोलनकारी व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रमेश भंडारी ने कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार के लिए स्थानीय लोग कई बार शासन-प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन, हालात जस के तस बने हुए हैं। इस मौके पर मनमोहन खंतवाल, आशीष बिश्नोई, सौरभ गुसाईं, हिमांशु ध्यानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *