आक्रोशित रेलवे प्रभावितों ने निर्माण कार्य रोका

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : विकासखंड कोट के अंतर्गत कांडी, रामपुर, मरगुड़ गांव के लोग इससे प्रभावित हैं। रामपुर में रेल परियोजना का निर्माण कार्य ग्रामीणों ने रुकवा दिया। रामपुर, कांडी, मरगुड रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय खंडूड़ी ने कहा कि परियोजना में उपयोग होने वाले विस्फोटकों के प्रयोग से खेतों और मकानों में गहरी दरारें पड़ गई हैं। ग्रामीणें को क्षतिग्रस्त हुए आवासीय भवनों का मुआवजा नहीं मिला हैं। स्थानीय प्रशासन और कार्यदायी संस्था से कई बार ग्रामीण मुआवजे की मांग करी चुके हैं। अनीता देवी, पिताम्बरी देवी, विनीता देवी ने कहा कि दरारें और टूटे हुए घर में रहने से डर लगता है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *