नाराज छात्रसंघ ने जलाया कुलपति और कैबिनेट मंत्री का पुतला

Spread the love

पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय को र्केपस का दर्जा देने से नाराज छात्रसंघ ने एसएसजे यूनिवर्सिटी के कुलपति और कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल का पुतला जलाया। उन्होंने कहा महाविद्यालय को र्केपस बनाया जाना छात्र-छात्राओं के हित में नहीं है। साथ ही उन्होंने शुल्क वृद्घि पर भी आक्रोश जताया।
मंगलवार को छात्रसंघ अध्यक्ष सीमए पांडे के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राएं एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने कुलपति और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। बाद में छात्र-छात्राएं धरने में बैठ गए। महाविद्यालय पहुंचे एसएसजे यूनिवर्सिटी के कुलपति नरेंद्र सिंह भंडारी को भी छात्र-छात्राओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा। छात्र-छात्राओं ने उनका घेराव करते हुए जमकर हंगामा काटा। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन सिंह मारकाना ने कहा बीते 25 वर्षों से छात्र-छात्राएं र्केपस की मांग कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन अब महाविद्यालय को र्केपस का दर्जा देने जा रहा है। वर्तमान में महाविद्यालय में जिला मुख्यालय के साथ ही धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, बेरीनाग के साथ ही नेपाल के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में अगर र्केपस बना तो छात्रसंख्या सीमित हो जाएगी। इससे सैकड़ों छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश के लिए जूझना होगा। छात्र-छात्राओं ने कहा उन्हें र्केपस से कोई आपत्ति नहीं है। कहा महाविद्यालय को छोड़कर अन्यत्र र्केपस बनाया जाए। यहां नरेश भंडारी, हरीश महर,दिव्यांशु धामी, विनीत, अभय, मोहित, अमित मारकाना आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *