आक्रोशित ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, शराबियों को गिरफ्तार करने की मांग-

Spread the love

पिथौरागढ़। विश्व प्रसिद्घ बिर्थी झरने पर शराबियों ने जमकर उत्पाद मचाया। इस दौरान उन्होंने पर्यटकों से भी अभद्रता की। मना करने पर शराबियों ने स्थानीय ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। साथ ही गांव में जाकर ग्रामीणों को धमकाया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर शराबियों को गिरफ्तार करने की मांग की और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। कहा आए दिन यहां इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। बावजूद इसके पुलिस चुप है। बुधवार को बिर्थी के ग्रामीण प्रधान राधिका देवी के नेतृत्व में नाचनी थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा बीते मंगलवार को कुछ लोगों ने बिर्थी झरने पर शराब पी रहे थे। नशे में चूर तथाकथित लोगों ने पर्यटकों के साथ अभद्रता की। गांव के कुछ लोगों के समझाने पर वे लोग उनके साथ भी अभद्रता पर उतर आए। कुछ देर बाद शराबी गांव में आए और ग्रामीणों को धमकाते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। उनका आरोप है बीते एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है। बावजूद इसके पुलिस चुप है। शराबियों के आतंक से पर्यटकों भी परेशान हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगे। वहीं, पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण अपने घरों को गये। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
ये रहे शामिलरू सुंदर राठौर, जगत बृथ्वाल, हरीश सिंह, रमेश सिंह, तुलसी, कैलाश, प्रकाश सिंह, जीवंती देवी आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *