अनिल बवेजा बने भारत विकास परिषद की भेल शाखा के अध्यक्ष

Spread the love

 

हरिद्वार। भारत विकास परिषद की भेल शाखा ज्वालापुर का दायित्व ग्रहण समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अनिल बवेजा को अध्यक्ष और सचिव विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष केसी शर्मा, महिला संयोजिका पुष्पा शर्मा को मनोनित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने जलाकर किया। इसके बाद अधिष्ठापन अधिकारी एवं प्रांतीय सचिव मनीषा सिंघल ने मनोनीत, दायित्व धारियों, नए सदस्यों और नए कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष नरेश जैनर ने किया। निवर्तमान अध्यक्ष वैद्य एमआर शर्मा ने सभी सदस्यों का पूर्व वर्ष के कार्यक्रमों में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। इसके पश्चात सत्र में दो वर्षों से लगातार सचिव रहे राजकुमार शर्मा ने सचिव की रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम के अध्यक्ष ब्रज प्रकाश गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड प्रांत में परिषद द्वारा एक चौरिटेबल हस्पिटल का निर्माण शीघ्र सेलाकुई में किया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए एक दानदाता द्वारा भूमि उपलब्ध कराई गई है। मुख्य अतिथि नीरज शर्मा व जिला वन अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विकास परिषद अपने नाम के अनुरूप ही भारत के विकास के लिए संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण की भावना से विभिन्न कार्य कर रही है। नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल कुमार ने नए सत्र के कार्यक्रमों की जानकारी दी। नवनियुक्त सचिव विनोद कुमार गुप्ता ने सभी उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया और परिषद के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने की वचनबद्घता दोहराई। कार्यक्रम में राजन भारद्वाज, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आदर्श पाल सिंह तोमर एवं राजकुमार चौहान, संरक्षक विजय सेठी, जगदीश लाल पाहवा, श्रीराम गुप्ता, एसएस राणा, गजेंद्र रतूड़ी, भागीरथ पाहवा, जसपाल खिल्लन, ड़ अशोक पालीवाल, राकेश अग्रवाल, शक्ति वर्धन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *