अनिल भंडारी बनें खिूर्स ब्लॉक प्रमुख

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर विधानसभा के खिर्सू ब्लॉक में सम्पन्न हुए प्रमुख चुनावों में भाजपा ने परचम लहराया है। गुरुवार को सम्पन्न हुए पंचायत प्रमुख चुनाव में भाजपा के अनिल भंडारी आठ वोटों से कांग्रेस के सरत सिंह को शिकस्त देकर ब्लॉक प्रमुख बने हैं। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर भाजपा के नितिन रावत ने कांग्रेस की लता देवी को छह वोट से हराया है, जबकि कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर भाजपा की बरदासी देवी ने कांग्रेस की रानी देवी को छह वोटों से मात दी है। खिर्सू ब्लॉक में भाजपा की जीत पर कैबिनेट मंत्री ने नवनिर्वाचित प्रमुख अनिल भंडारी को बधाइयां एवं शुभकामनायें दी हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने बताया कि यह जीत जनता के विश्वास, संगठन की एकजुटता और भाजपा सरकार की नीतियों की जीत है।कहा कि श्रीनगर विधानसभा के सभी ब्लॉकों में भाजपा की जीत ने एक तरफ 2027 विधानसभा का आगाज कर दिया है तो दूसरी ओर पंचायत चुनाव में जनता ने कांग्रेस को चारों खाने चित्त किया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *