अनिल कपूर ने मिलाया जूनियर एनटीआर से हाथ, दुनिया देखेगी 2 धुरंधरों का कमाल

Spread the love

बॉलीवुड में अनिल कपूर और साउथ में जूनियर एनटीआर का जलवा किसी से छिपा नहीं है। दोनों सितारे साथ में फिल्म करने वाले हैं, इस खबर ने अभी से लोगों की खुशी सांतवें आसमान पर पहुंचा दी है। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब अनिल और एनटीआर एक फिल्म में नजर आएंगे। दोनों को वॉर 2 में देखा गया था। बड़ी खबर है कि एनटीआर की बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म ड्रैगन में, अनिल शामिल हो गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रैगन की शूटिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही है जिसमें अफ्रीका और अन्य विदेशी शहर शामिल हैं। अनिल के फिल्म से जुड़ने और शुरुआती कास्टिंग से पता चला है कि अन्य भारतीय कलाकार भी इस परियोजना का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, निर्माता अभी भी स्क्रिप्ट को आखिरी प्रारूप देने में लगे हैं। निर्देशन की जिम्मेदारी प्रशांत नील ने संभाली है जो पूर्व में, सालार और केजीएफ फ्रैंचाइजी बनाकर दिल जीत चुके हैं।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ड्रैगन में अनिल को खलनायक या सहायक किरदार के रूप में देखा जा सकता है। फिलहाल तो उनकी और एनटीआर की फिल्म में एक साथ उपस्थित ने लोगों की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। यह एक पैन इंडिया फिल्म होने वाली है जिसे कई भाषाओं के साथ दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। हालांकि निर्माताओं की तरफ से आधिकारिक रिलीज तारीख का ऐलान होना बाकी है।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *