पशु मित्रों ने नियुक्ति देने की मांग की

Spread the love

 

चम्पावत। आरसेटी की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त पशु मित्रों का क्रमिक अनशन बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने चेतावनी दी जब तक मांगे पूरी नहीं होगी उनका अनशन जारी रहेगा। बुधवार को पशु मित्र संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में एकत्रित हुए पशु मित्रों ने कहा कि करीब एक साल पहले आरसेटी की ओर से दो माह का प्रशिक्षण लिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि दूरस्थ पशु चिकित्सालय में संविदा के आधार पर तैनात किया जाएगा। लेकिन अभी तकघ् कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पशु चिकित्सालय में संविदा के आधार पर नियुक्ति की मांग उठाई। इस मौके पर अशोक मुरारी, सुनील फर्त्याल, गिरीश फर्त्याल, गिरीश ढेक, भूमि पुजारी, हिमांशु तिवारी, पीयूष भट्ट आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *