पशु पालन विभाग ने किया शिविर का आयोजन

Spread the love

चम्पावत। बाराकोट के तल्ला बापरु में राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना अंतर्गत और सौ दिन सरकार कार्यक्रम के तहत पशु पालन विभाग ने शिविर का आयोजन किया। जिसमें तीन सौ से अधिक पशुओं का उपचार कर दवाओं का वितरण किया। सोमवार को तल्ला बापरु में बाराकोट के पशु चिकित्सा अधिकारी ड़ त्रिभुवन प्रसाद ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 152 पशुओं की चिकित्सा, 140 पशुओं में एफएमडी टीकाकरण और 12 पशुओं में बांझपन चिकित्सा की गई। शिविर में छह पशुपालकों का केसीसी आवेदन किया गया। इस दौरान पशुपालकों को विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यहां कीर्ति कुमार राणा, भुवन लाल, अजय देव रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *