पशुपालन विभाग ने लगाई पशु प्रदर्शनी

Spread the love

पिथौरागढ़। पशुपालन विभाग ने किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए पशु प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान उन्नत पशुओं के आधार पर पशुपालकों को पुरस्त किया गया। प्रदर्शनी में शिव की गाय चौंपियन रही। दिवान सिंह की गाय को पहला, गणेश सिंह की गाय को दूसरा व हीरा देवी की गाय को तीसरा स्थान मिला। शनिवार को पशुपालन विभाग की तरफ से भड़कटिया में लगी पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ ग्राम प्रधान दीपा जोशी ने किया। उन्होंने विभाग के इस प्रयास की जमकर सराहना की। सीवीओ ड़विद्यासागर कापड़ी ने कहा प्रदर्शनी किसानों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजना का हिस्सा है, जिसका लाभ उन्हें लेना चाहिए। उन्होंने कहा पशु प्रदर्शनी के माध्यम से उन्नत किसानों को प्रोस्ताहित किया जाता है। प्रदर्शनी में भड़कटिया, रुइना, कोटली सहित विभिन्न गांवों के किसानों ने पशुओं के साथ भाग लिया। उन्नत पशुओं के आधार पर किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ड़ लाल सिंह सामंत, ड. फरहीन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर ग्राम प्रधान रुइना हरीश कुमार, ग्राम प्रधान कोटली नरेंद्र सिंह सौन, पूर्व प्रधान भड़कटिया योगेश जोशी, बसंती देवी, नीता जोशी, कमला देवी, रघुवर सिंह, किरन सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *