लंबी कूद में अनिरूद्ध और दौड़ में ईशा ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नेहरू युवा केंद्र, पौड़ी द्वारा विकास क्षेत्र कोट में स्थित खेल मैदान खौलाचौरी में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुई। लंबी कूद में अनिरूद्व ग्राम खड़ेत प्रथम, दीपक जुयाल ग्राम नवन द्वितीय, गणेश ग्राम जामलाखाल तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिया में युवा मंडल कठूड़ की ईशिका मेहरा-कंचन रौथाण की जोड़ी विजेता एवं युवा मंडल जामला की पूनम-नैंसी की जोड़ी उपविजेता रही। 100 मी. दौड़ में ईशा राणा ग्राम दालमी प्रथम, दीक्षा ग्राम खोलाचौरी द्वितीय, साक्षी पंवार ग्राम जामला तृतीय स्थान पर रही।
पुरुष वर्ग की बॉलीबाल प्रतियोगिता में युवा मंडल मिन्थी ने युवा मंडल देहलचौरी को 15-7 के अंतर से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। कबड्डी प्रतियोगिता में युवा मंडल देहलचौरी ने युवा मंडल खोला को 41-39 के अंतर से पराजित किया। निर्णायक की भूमिका में राकेश सिंह कठैत रहें। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवी हरिओम ध्यानी ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्रांच मैनेजर विशाल भानु ने विजेता टीमों को टी-शर्ट, मेडल तथा प्रमाण-पत्र देकर पुरूस्कृत किया। प्रतियोगिता में ग्राम दालमी, खेलाचौरी, जामला, खड़ेत, नवन, मिन्थी, देहलचौरी, कठूड़, खोला, बालमणा, गैरोलगांव, घीड़ी, सबधरखाल, आर्यनगर, टपराड़ी, थमाणा, आदि गांवों के युवा मंडलों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अजय कुमार, ओम प्रकाश, पूजा जुयाल, कंचन रौथाण, सौम्या डोभाल, दीक्षित गैरोला, अक्षित चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *