विद्यालय की निबंध प्रतियोगिता में अनीशा रही प्रथम

Spread the love

पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में आयोजित की गई प्रतियोगिताएं
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अनीशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही पूर्व में लगाए गए पौधों की निराई-गुड़ाई भी की गई।
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में अनीशा ने प्रथम, साक्षी नेगी व सोनाली ने द्वितीय और प्रियांशु पांथरी व ज्योति रमोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में अमीषा ने प्रथम, आकाश रावत, करिश्मा ने द्वितीय व शिवआशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों की ओर से पूर्व में लगाए गए पौधों की निराई-गुड़ाई भी की गई। वहीं, स्वच्छता कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रौनक, रोविन, रमोला, मोहित सिंह, सत्यम सुरंद्रियाल, प्रफुल राणा, मोहित व अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संजय कुमार, प्रमोद रावत, सतीश चंद्र शाह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *