तीन दिवसीय रोटरी स्वर्ण जयन्ती नव वर्ष मेला शुरू
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय रोटरी स्वर्ण जयन्ती नव वर्ष मेला प्रारम्भ हुआ। विजय गार्डन, सर्कस ग्राउण्ड देवी रोड कोटद्वार में आयोजित रोटरी स्वर्ण जयन्ती नव वर्ष मेला का शुभारंभ पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चो को अपनी क्षमता एवं प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान होता है। उन्होंने रोटरी के कार्यों की प्रशंसा की। रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने अतिथिओ का स्वागत करते हुए रोटरी क्लब कोटद्वार के अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने अतिथिओ का स्वागत करते हुए रोटरी क्लब कोटद्वार के कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वस्थ एवं सुसंस्कृत समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए विगत 50 वर्षों से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला का संचालन सचिव विजय कुमार ने किया। मेले में प्रथम दिन रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में प्रथम अंजलि, द्वितीय आसियान नाज, तृतीय एल्पिया असेड़ी, जूनियर वर्ग में प्रथम सम्भवी, द्वितीय सिद्धि, तृतीय ऐंजल, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में प्रथम देव, द्वितीय रूद्राक्षी, तृतीय अंश, सांत्वना अलीना व शिवानी, प्राइमरी वर्ग में प्रथम आरोही सतीजा, द्वितीय स्वामरागिनी, तृतीय गुरमीत, सांत्वना मनिका घिल्डियाल व नैर्सेगिक रावत, किड्स वर्ग में प्रथम नितरा मल्होत्रा, द्वितीय जुनयाली रावत, तृतीय भार्वी, सांत्वना स्थान मिशिका अग्रवाल ने प्राप्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषि ऐरन, सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष धनेश अग्रवाल, मेला संयोजक अभय रावत, उपाध्यक्ष डीपी सिंह, उपसचिव बीना रावत, अनीत चावला, सचिन गोयल, वाई पी गिलरा, विपिन बख्शी, गोपाल बसंल, अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दिनेश चन्द्र, नरेन्द्र गोयल, अनुराग अग्रवाल, दिनेश रस्तोगी, संजीव अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, कमल गुप्ता, अनिल कुमार भोला, शरतचन्द गुप्ता, प्रवीण गोयल, संदेश अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, दीपक भाटिया, धीरजधर बछवाण, गुरबचन सिंह, ज्योति स्वरूप उपाध्याय, प्रतिभा गुप्ता, भुवनेश कुंज, डॉ. विजय मैठानी, राजेश गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, संदेश अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।