भाषण प्रतियोगिता में अंजली रही प्रथम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कारगिल विजय दिवस पर राजकीय स्नातकोत्तर माहविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में कैडेट अंजली राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य जानकी पवार ने सभी एनसीसी कैडेटों को हमेशा देश की रक्षा के लिए तैयार रहने की सीख दी। एनसीसी अधिकारी डॉ देवेंद्र सिंह चौहान ने सभी को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए दिए गए सैनिकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में कैडेट अंजली राणा ,कैडेट शाक्षी ,कैडेट सूरज काला प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। कविता पाठ में कैडेट अंजली राणा, प्रिया खंतवाल,कैडेट सुमित रावत प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम कैडेट अंजली राणा ,द्वितीय कैडेट सिमरन एवं तृतीय कैडेट अमन गौड़ रहे। इस अवसर पर कैडेट साहिल रावत, कैडेट श्रुति गुसाईं ,कैडेट हर्षित बिष्ट, कैडेट मोहम्मद कैफ, कैडेट हिमांशु रावत ,कैडेट कुलदीप ,कैडेट पूजा ध्यानी कैडेट आयुष कैडेट अरुण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *