अंजू बिष्ट ने किया देवाल क्षेत्र का नाम रोशन

Spread the love

चमोली : जनपद के विकास खंड देवाल मुन्दोली गांव निवासी 16 वषीर्य अंजू बिष्ट ने 13 वी नैनीताल मानसून 10 किमी. मैराथन दौड़ में तीसरा स्थान हासिल कर देवाल क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रन टू लाइव मैराथन दौड़ के आयोजक हरीश तिवारी ने बताया कि 25 अगस्त को नैनीताल में 13वीं मानसून पर्वतीय मैराथन दौड़ में कुल 1200 धावकों ने भाग लिया। अंजू ने 10 किमी. मैराथन दौड़ को 46.05 मीनट में पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनको 10 हजार रुपये का इनाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता 4 वर्गों में आयोजन किया गया। अंजू के पिता अर्जुन सिंह बिष्ट एक राजमिस्त्री हैं और माता हेमा देवी एक गृहणी हैं। परिवार खेतीबाड़ी करके अपना गुजारा करते है। मुन्दोली राइडर्स क्लब के संस्थापक कलम सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में अंजू ने इस मुकाम को हासिल किया है। अंजू की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *