क्विज प्रतियोगिता में अंकित व मानसी रहे अव्वल

Spread the love

राजकीय इंटर कॉलेज सुरखेत में आयोजित की गई प्रतियोगिता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नो पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत में ‘योअर कास्टीट्यूशन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में अंकित व मानसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व के बारे में बताया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी विद्यार्थियों को संविधान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान भारत का सर्वोच्च विधान है। 26 नवंबर 1949 को संविधान परित किया गया था व 26 जनवरी 1950 से यह देश में लागू किया गया। यही कारण है कि 26 जनवरी का दिन भारत में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान नो योअर कास्टीट्यूशन विषय पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में बालक वर्ग से अंकित पांथरी, शिव रमोला, सुजल व बालिका वर्ग से मानसी नेगी, करिश्मा, अकांक्षा ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में मनीषा प्रथम, आकाश रावत द्वितीय एवं सत्य सुंदरियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर संजय कुमार, प्रमोद रामोला, तजेंद्र बिष्ट, लक्ष्मी सिंह राणा, केशव दत्त पंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *