अंकित व रोशनी दौड़े सबसे तेज

Spread the love

प्रतिभागियों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलवाई मतदान की शपथ
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग कर रहे बच्चों और पुलिस के जवानों को शपथ दिलाई। इस दौरान बालक वर्ग की दौड़ में अंकित व बालिका वर्ग में रोशनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कंडोलिया पार्क से सर्किट हाउस तक आयोजित क्रांस कंट्री दौड़ को जिला निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोगों से विधानसभा चुनाव को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। दौड़ में बालक वर्ग अंडर-16 में अंकित रावत प्रथम, सुजल द्वितीय, मुकेश तृतीय, ओपन बालिका वर्ग में रोशनी प्रथम, सोनम द्वितीय, बसंती तृतीय, ओपन वर्ग में जुनेद प्रथम, धीरज रावत द्वितीय और सचिन तृतीय रहे। ओपन वर्ग में 52 वर्षीय दौलत सिंह ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर दौड़ ने अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कंडोलिया मैदान में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने पुलिस व होमगार्ड के जवानों को मतदाता शपथ की दिलाई। इस मौके पर सीडीओ प्रशांत कुमार आर्य, सीओ सदर प्रेम लाल टम्टा, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी प्रजापति कुकरेती, रेडक्रॉश सचिव केशर सिंह असवाल, आरआई विपेंद्र सिंह, सहित नीतू पंत, रेशमा, गणेश, विकास बिष्ट आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *