दून के अंकित ने कांग्यात्से चोटियों पर फहराया तिरंगा

Spread the love

देहरादून। देहरादून के क्लेमेनटाउन निवासी अंकित भारती ने हिमाचल की कांग्यात्से-01 और कांग्यात्से-02 चोटियों पर तिरंगा फहराया है। लेह से छह दिन में दोनों चोटियों को फतह करने वाले अंकित पहले भारतीय बन गए हैं। वो अफ्रीका की माउंट किलिमंजारों चोटी भी चढ़ चुके हैं। उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि अंकित एसोसिएशन में टेक्निकल कमेटी के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। अंकित ने 18 अगस्त को हिमाचल प्रदेश की दोनों दुर्गम चोटियों की चढ़ाई पूरी की। कांग्यात्से 01 और 02 जटिल शिखर हैं। जो उत्तर पश्चिम भारत के हिमालय लद्दाख क्षेत्र में मारखा घाटी में स्थित हैं। दोनों की ऊंचाई क्रमश: 6250 मीटर और 6400 मीटर है। उन्होंने अभियान की शुरुआत 14 अगस्त को लेह से समिट कैंप के लिए की। 17 अगस्त की सुबह उन्होंने बेस समिट कैंप से कांग्यात्से 01 के लिए चढ़ाई शुरू की। भारी बर्फबारी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद 17 अगस्त को चार घंटे में कांग्यात्से 01 पीक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर वापस समिट कैंप पर लौट आए। अगले दिन 18 अगस्त को सुबह 8:15 पर समिट कैंप से कांग्यात्से 02 के लिए निकले और दोपहर 13:20 बजे चोटी के पीक पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि अंकित ने दो दिन में दोनों चोटियां फतह की। लेह से छह दिन में दोनों चोटियों को फतह करने वाले वो पहले भारतीय बन गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *