अंकिता भंडारी हत्याकांड : एक गवाह के दर्ज हुए बयान, नहीं पहुंचा मुख्य गवाह

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड प्रकरण को लेकर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में शुक्रवार को एक गवाह के बयान दर्ज हुए। जबकि मुख्य गवाह के न्यायालय में न पहुंचने के कारण उसकी गवाही नहीं हो पाई।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सीजन ट्रायल के तहत शुक्रवार को मुख्य गवाह पुष्पदीप की गवाही होनी थी। लेकिन पुष्पदीप न्यायालय में नहीं पहुंचा, जिस कारण उसकी गवाही नहीं हुई। बताया कि पुलिस की ओर से मामले में एकत्र डाटा की जांच करने वाले एक पुलिसकर्मी की न्यायालय में गवाही हुई। गवाही के दौरान तीन आरोपित भी न्यायालय में मौजूद रहे। मामले में अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *