अंकिता के हत्यारों को हो फंसी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पूर्व सैनिक, अद्र्धसैनिक एवं सामाजिक विकास संस्था सहित अन्य संगठनों ने अंकिता के हत्यारों को फंसी देने की मांग की है। कहा कि प्रदेश में बेटियों के साथ इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
घटना के संबंध में विकास संस्था ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि पीडित परिवार को न्याय मिलें इसके लिए जल्द आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। इस मौके पर प्रदीप बलूनी, सुभाष चंद्र, दिवाकर लखेड़ा, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, घटना पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी रोष व्यक्त किया है। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। कहा कि एक सप्ताह तक पुलिस अंकिता का पता नहीं लगा पाई थी। भाजपा केवल अपनी पार्टी को बचाने में ही जुटी हुई है। जबकि, उन्हें कानून व्यवस्था से कोई मतलब नहीं रह गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *