50 मीटर दौड़ में अनमोल, राखी दौड़ सबसे तेज

Spread the love

ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कल्जीखाल ब्लाक की शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताएं राजकीय इंटर कॉलेज कांसखेत में शुक्रवार को शुरू हो गई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख वीना राणा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व है। पढ़ाई एवं खेल खेलते समय लक्ष्य निर्धारण व एकाग्रता का होना अत्यंत आवश्यक है। लक्ष्य निश्चित हो तो सफलता भी निश्चित है। खेल-खेलने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। छात्र-छात्राएं लक्ष्य निर्धारण कर कार्य करें।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मार्च पास्ट की सलामी और खेल ध्वजारोहण के साथ ब्लाक प्रमुख कल्जीखाल प्रमुख बीना राणा ने किया। ब्लाक प्रमुख ने सभी छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही। शुक्रवार को हुई 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में पहले स्थान पर अनमोल, दूसरे पर आयुष और तीसरे पर सोहन रहे। बालिका वर्ग में राखी ने पहला, उपासना ने दूसरा, अदिति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सुलेख हिन्दी प्रतियोगिता में लखन ने बाजी मारी, जबकि रितिका दूसरे तो साक्षी तीसरे स्थान पर रही। सुलेख अंग्रेजी पवन ने पहला, खुशी ने दूसरा और रक्षिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मानचित्र प्रतियोगिता में उपासना ने पहला, प्रिया ने दूसरा और आरूषी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *