रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया वार्षिकोत्सव

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : श्री गुरु राम राय पाब्लिक स्कूल श्रीनगर गढ़वाल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान विद्यालय की भूतपूर्व छात्रा प्रियल थपलियाल एवं अलंकृति नेगी को सम्मानित किया गया।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ रोटरी क्लब अध्यक्ष खिलेन्द्र चौधरी ने किया। उन्होंने विद्यालय के मेधावी एवं विभिन्न क्षेत्रों में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन तथा परीक्षा परिणाम की सराहना की। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वन्दना, नृत्यनाटिका, लोकगीत, लोकनृत्य एवं भावगीत की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट ने अभिभावकों के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट रखकर विद्यालय की गातिविधियों तथा उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि विद्यालय के अभिभावक संघ के अध्यक्ष कुशलानाथ ने छात्रों से लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की अपील की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *