थराली सीट पर तीन दलों के उम्मीदवारों की घोषणा

Spread the love

चमोली। थराली विधानसभा सीट पर अभी तक आम आदमी पार्टी, माकपा एवं समाजवादी पार्टी ने आपने-अपने उम्मीदवारो के नामों की घोषणा कर दी है। जबकि राज्य के दो बड़ी पार्टियां कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी ने अभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर सबसे पहले अपने प्रत्याशी गुड्डू लाल के नाम की घोषणा की है। जिसका फायदा गुड्डू लाल को मिला। गुड्डू लाल ने डोर तो डोर संपर्क भी शुरू कर दिया है। दूसरे नंबर पर वाम मोर्चा ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के रूप मे किसान नेता कुंवर राम को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है । अब रविवार को समाजवादी पार्टी द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार थराली विधानसभा सीट पर सपा ने किशोर कुमार को उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुड्डू लाल वर्ष 2017 के चुनाव में इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके है तब उन्हें 7089 मत मिले थे,तथा माकपा के कुंवर राम भी पूर्व मे 2018 के उपचुनाव में इस सीट पर वाम मोर्चा उम्मीदवार के रूप मे चुनाव लड़ चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *