मंडल प्रभारियों की घोषण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भाजपा द्वारा पौड़ी जिले के सभी मंडल अध्यक्ष बनने के बाद मंडलों के प्रभारियों में फेरबदल किया गया है। जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने बताया कि गणेश भट्ट को पाबौ व कमल किशोर रावत को श्रीनगर मंडल का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों के बनने के बाद मंडलों के प्रभारियों में फेरबदल करते हुए मंडल प्रभारियों से उम्मीद जताई है कि वह संगठन के आगे होने वाले कार्यक्रमों को सही तरीके से निभाने का प्रयास करें। जिससे संगठन को गति मिल सके और मंडल प्रभारियों एवं मंडल अध्यक्षों को शीघ्र ही मंडल की कार्यकारिणी भी गठित करने के लिए कहा है। जिससे संगठन के कार्यक्रमों को और सरकार के कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *